Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘पत्रिका’ अखबार ने जिंदा मंत्री को ‘मार’ कर श्रद्धांजलि तक दिलवा दिया!

राजस्थान पत्रिका के जालोर एडिशन में 10 अगस्त को ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि दी’’ शीर्षक से एक खबर प्रकाशित हुई. इसमें राजस्थान के जीते-जागते विधायक व मंत्री को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी जाने संबंधी खबर प्रकाशित कर दी गई. गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में अजमेर सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवर लाल जाट का निधन हो गया. इसकी खबरें सभी टीवी न्यूज चैनल्स पर पूरे दिन चलीं और सभी अखबारों में फ्रंट पेज पर भी छपीं.

पत्रिका में भी यह खबर सभी एडिशन में फ्रंट पेज पर छापी गई. मगर जालोर एडिशन में पेज नंबर आठ पर छपी खबर में सांवर लाल जाट की जगह राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी का निधन होना बता दिया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाना छाप दिया गया. यह गलती संवाददाता ने की या डेस्क पर बैठे कर्मियों ने, यह पत्रिका की आंतरिक जांच का विषय है लेकिन यह गलती बहुत बड़ी है.

राजस्थान पत्रिका एक प्रतिष्ठित अखबार है और जन-जन में इसकी एक अलग पहचान व विश्वसनीयता है. इस विश्वसनीयता पर इस गलती ने बड़ा बट्टा लगाया है. हिन्दी साहित्य क्षेत्र में खुद को श्रेष्ठ कहलाने वाले गुलाब कोठारी के पत्रिका अखबार की इस कारगुजारी से कई लोग मजे भी ले रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि क्या यही ज्ञान है कि मौत हुई सांसद सांवरलाल जाट की, और मार दिया कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी को.

पत्रकार पीयूष राठी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन