Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका अखबार ने अपने कर्मियों की अगले सात दिन तक छुट्टियां निरस्त की

कोरोना वायरस के चलते जहां हर निजी कंपनी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रेरित कर रही है वहीं राजस्थान पत्रिका में इसका उल्टा हो रहा है। यहां शनिवार शाम को एक सर्कुलर जारी किया गया जिसमें सभी संपादकीय कर्मचारियों के अवकाश आगामी सात दिन तक निरस्त करने की सूचना थी।

सख्त लहजे में जारी किए गए इस सूचना पत्र से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि बड़े अधिकारी तो घर बैठ गए हैं, छोटे कर्मचारियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। दो-तीन दिन अखबार नहीं छपेगा तो कौन सा पहाड़ टूट पड़ेगा। अगर किसी को कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

वहीं दैनिक भास्कर से भी खबर है कि यहां कार्यरत लोगों की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं. भास्कर के बड़े पदाधिकारी तो घर बैठ गए हैं लेकिन छोटे कर्मियों को रोजाना आफिस आना पड़ रहा है. कोरोना से बचाव के यहां भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. dilip singh sikarwar

    March 24, 2020 at 5:45 pm

    aadesh to 21.2.20 ko jari kiya gya…mtlb 1 month pahle!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन