Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

जाने-माने भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ने खुदकुशी कर ली

Vinayak Vijeta : जाने-माने भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। पवन सिंह का विवाह पिछले दिसम्बर माह में बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में उनके बड़े भाई की साली से काफी धूमधाम से हुआ था। इस विवाह में कई राजनीतिक फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां सम्मिलित हुई थीं।

सूत्रों के अनुसार पवन सिंह की नवविवाहिता पत्नी पवन के व्यवहार और चाल-चलन से नाखुश थी। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार हैं। वह न सिर्फ मशहूर गायक हैं, बल्कि एक मंझे हुए अभिनेता भी हैं। उन्होंने वर्ष 2007 से अबतक दो दर्जन भोजपूरी फिल्म में बतौर अभिनेता काम किया है। उनके प्रशंसकों की लंबी-चौड़ी लिस्ट है। तीन माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी की खुदकुशी की खबर से पवन सिंह समेत उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागे लू’ तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो चुका है। उन्हें भजनों के लिए भी जाना जाता है। वे इस तरह के कई कार्यक्रम भी करते रहते हैं और इनमें उनके प्रशंसकों की खूब भीड़ उमड़ती है।

बिहार के पत्रकार विनायक विजेता के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन