Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भोपाल में फोटो जर्नलिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

भोपाल । कोलार रोड इलाके में बुधवार सुबह एक फोटो जर्नलिस्ट की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उसका पड़ोसी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। 48 वर्षीय फोटो जर्नलिस्ट अभिनव तैलंग कोलार रोड स्थित 36, महाबली नगर में रहते थे। उनका प्रॉपर्टी को लेकर पड़ोस में रहने में अनिल गोयल से विवाद चल रहा था। अभिनव ने मंगलवार रात को 9.16 मिनट पर फेसबुक पर पोस्ट अपडेट किया था, जिसमें बताया था कि अनिल गोयल और उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की है।

इस बात की शिकायत उसने कोलार थाना प्रभारी अनिल शुक्ला से की है। हालांकि शुक्ला ने इस तरह की कोई भी शिकायत मिलने से इंकार किया है। सूत्र बताते हैं कि बुधवार सुबह दो लोगों घर पहुंचकर अभिनव के साथ डंडों से मारपीट की फिर उसे कार से ले गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उधर घटना के बाद थाने पहुंचे अनिल गोयल ने पुलिस को बताया कि अभिनव उनके होस्टल के पास अभद्रता कर रहा था। वह उसे किसी तरह कार में लेकर थाने आ रहे थे, तभी बंजारी चौराहे के पास अभिनव चलती कार से कूद गया और भाग गया।

कुछ देर बाद वह उन्हें सर्वधर्म के पास दिखा। वह उसे इलाज के लिए डॉ.आरएन साहू के पास ले गए। डॉ. साहू ने उसे हमीदिया अस्पताल ले जाने को कहा। वह हमीदिया अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया। उधर डॉ. साहू का कहना है कि वह तो इंदौर में हैं। अभिनव एक माह पहले रुटीन चेकअप के लिए उनके पास आया था। इस मामले में थाना प्रभारी अनिल शुक्ला का कहना है कि अभिनव के सिर पर चोट का निशान था। वह कार से कूदने पर आया या अन्य किसी वजह से इस बात की जांच की जा रही है। उसका प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन