दक्षिण भारत से अपनी अलग पहचान बना चुकी पत्रकार पिंकी राजपुरोहित ने एबीपी न्यूज़ के साथ अपनी सात साल की पारी को विराम दे दिया है। एबीपी न्यूज़ में दक्षिण का कार्यभार संभालने के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव, रक्षा और स्पेस जर्नलिज्म के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
पिंकी राजपुरोहित ने नए साल पर अपनी नई पारी की शुरुआत टाइम्स नाउ के साथ की है। जहां वह टाइम्स नाउ नवभारत के लिए दक्षिण का जिम्मा संभालेंगी।
मूल रूप से राजस्थान के सिरोही की रहने वाली पिंकी राजपुरोहित को मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। एबीपी न्यूज से पहले वह न्यूज नेशन और ANI में भी काम कर चुकी हैं। वहीं पिंकी राजपुरोहित ने अपनी पढ़ाई व ग्रेजुएशन चेन्नई से किया। पिंकी राजपुरोहित का चंद्रयान 2 का कवरेज सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना था।