Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पुलिस को ‘दबंग दुनिया’ के मालिक किशोर वाधवानी की तलाश?

इंदौर के अखबार ‘दबंग दुनिया’ के मालिक किशोर वाधवानी इन दिनों कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। खबर है कि वाधवानी ने अपने उज्जैन ब्यूरो चीफ महेश पांडे पर आरोप लगाते हुए काम से हटा दिया था! इस बात की सूचना उन्होंने अखबार में महेश पांडे के खिलाफ ‘दबंग दुनिया’ में विज्ञापन छापकर दी। 

इसके खिलाफ महेश पांडे ने कोर्ट की शरण ली और किशोर वाधवानी पर मानहानी का मुकदमा उज्जैन न्यायालय में दर्ज  करवा दिया! इसके बाद उज्जैन के माधवनगर थाने की पुलिस उनकी तलाश में बीते शुक्रवार को इंदौर में उनके घर और आफिस पहुंची। भनक लगते ही वाधवानी इंदौर से गायब हो गया। 

शनिवार को भी पुलिस ने आफिस में तलाशी ली। परेशान वाधवानी ने तुरंत गीत दीक्षित का ट्रांसफर भोपाल से उज्जैन कर दिया। इंदौर में अखबार का प्रसार का काम देखने वाले राजू पाठक को महेश पांडे से समझौता करने को कहा है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन