Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के आगे हाथ उठाकर पुलिस कप्तान ने किया सरेंडर! देखें वीडियो

शाहजहांपुर : इसे पुलिस कप्तान का सरेंडर कहिए या उनकी संवेदनशीलता कहें या फिर हाथ उठाए खड़े पत्रकारों के गुस्से के साथ एकजुटता प्रकट करने का अंदाज कहें…. जो भी कहें पर पुलिस कप्तान ने अपने व्यवहार से पत्रकारों का दिल जीत लिया. मामला यूपी के शाहजहांपुर जिले का है. यहां पुलिस कप्तान हाथ उठाकर सरेंडर करने की मुद्रा में नजर आए. यहां पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में मीडियाकर्मियों ने एसपी की गाड़ी का घेराव किया.

हाथ उठाकर घेराव कर रहे पत्रकारों के रुख को देखकर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने भी अपने हाथ उठा कर कार्रवाई का भरोसा दिया.

दरअसल वाहन चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर के वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी (ब्यूरो चीफ, राष्ट्रीय सहारा न्यूज़ पेपर, शाहजहांपुर) के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया था. इसके अलावा कई और जगहों पर भी पत्रकारों के साथ अभद्रता के मामले सामने आये हैं. इसी पुलिस उत्पीड़न से नाराज शाहजहांपुर प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस में एसपी की गाड़ी का घेराव किया.

पत्रकारों की भीड़ और उनका रुख देखकर पुलिस कप्तान एस. आनन्द भी गाड़ी के अंदर से अपने दोनों हाथ उठाकर सरेंडर की मुद्रा में बाहर पत्रकारों के सामने आए. उन्होंने पत्रकारों की शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया. कार्रवाई का भरोसा भी दिया. प्रेस क्लब का कहना है कि पत्रकारों के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं है और पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

देखें वीडियो-

https://youtu.be/rM1tVLifETc
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन