Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रभात खबर में काबिल पत्रकारों के लिए नौकरी का मौका

रांची। हिंदी अखबार प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए नौकरी का मौका दिया है। संस्थान ने डिजिटल जर्नलिस्ट के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जारी सूचना के मुताबिक प्रभात खबर डिजिटल ऐसे ऊर्जावान पत्रकारों की तलाश में है, जो खबरों की गहराई को समझते हों और कैमरे के सामने भी बेबाकी से अपनी बात रख सकें। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती रांची, पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में की जा सकती है।

योग्यता- पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पत्रकारिता की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग में अच्छी गति और हिंदी, अंग्रेजी व स्थानीय भाषाओं पर पकड़ होना जरूरी बताया गया है।

ज्ञान- उम्मीदवारों को बिहार की राजनीति, समाज और भूगोल की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही कैमरे के सामने सहजता और नए प्रयोगों (इनोवेशन) के प्रति उत्साह भी अपेक्षित है।

उम्र- इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय की गई है।

प्रभात खबर की ओर से कहा गया है कि जो युवा खबरों की परतें खोलने और उन्हें प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का जज्बा रखते हैं, वे दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन