Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात खबर ने मिड करियर पत्रकारों को दिया प्रशिक्षण का मौका, देखें तस्वीरें

गोविंद सिंह-

झारखंड और बिहार के मुख्य अखबार प्रभात खबर के बुलावे पर दो दिन के लिए रांची जाने का सुअवसर प्राप्त हुआ। वहां बिहार, झारखंड और बंगाल संस्करणों के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए संपादकीय कौशल विकास कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।

यह मेरे लिए एक चुनौती भरा काम था। जिसे मैंने निभाने की कोशिश की। क्योंकि सभी सहभागी दस साल से ज्यादा अनुभव वाले थे और किसी न किसी जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। यह अपने आप में एक अलग तरह की पहल थी क्योंकि मिड करियर पत्रकारों के प्रशिक्षण के लिए आम तौर पर कोई संस्थान सोचता नहीं।

मुझे सचमुच बहुत कुछ सीखने को मिला क्योंकि ऐसे अनुभवी समूह को पढ़ाने का ये पहला अनुभव था। ये बताने की जरूरत नहीं कि प्रभात खबर उस अंचल का सबसे विश्वसनीय अखबार है। उसे जमाने में आदरणीय हरिवंश जी का अप्रतिम योगदान है।

आज इसे चलाने वाले लोग भी अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मैं इस आमंत्रण के लिए मौजूदा प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, सीईओ दत्ता जी और अन्य साथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन