Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

IIMC वाले प्रदीप सुरीन का नोएडा एक्सटेंशन में नया स्टार्टअप- ‘अन्ना एक्सप्रेस’

सुशांत झा-

यह मेरे IIMC के बैचमेट और संक्रामक मुस्कानों के मालिक प्रदीप सुरीन का नया स्टार्ट अप है–अन्ना एक्सप्रेस।

जगह- नोएडा एक्सटेंशन, इरोज सौंदर्यम के सामने। गौड़ चौक से करीब 4 किलोमीटर, दादरी रोड पर।

नाम प्रदीप सुरीन, उम्र 40 साल, कर्ज-80 हजार, अनुभव- पत्रकारिता और कम्यूनिकेशन में 18 साल। मूल पता- जमशेदपुर, झारखंड, यात्रा-8 देशों की।

शौक- गिटार बजाना और डोसा बनाना।

सुरीन IIMC में गिटार बजाता था। फिर सुरीन भास्कर और जी न्यूज में पत्रकार बन गया, टीवी पर आने लगा और फिर एक बड़ी कॉरपोरेट कंपनी में कुछ वीसी टाइप का बन गया।

पिछले दिनों राजीव ने कहा कि सुरीन ने फूड ट्रक स्टार्ट किया है और एक क्लाउड किचेन भी जिसमें वो डोसा और मोमो बेचता है।
कल मैं और राजीव उधर गए थे शाम में जहाँ हमने स्वादिष्ट डोसा, स्पेशल चटनी और रसम खाया।

सुरीन को मैं ये राय देना भूल गया कि नोएडा एक्सटेंशन की तरफ ढेर सारे पत्रकार रहते हैं। सो पत्रकारिता का आईकार्ड दिखाने वालों को वो 10 % छूट दे डोसा पर। चाहे तो हिंदी के पुस्तक संपादकों को भी दे सकता है। JNU के बगल में कटबारिया वाले नुक्कड़ पर सेक्यूलर हाउस में JNU-IIT वालों को कुछ छूट मिलती थी।

मुझे उम्मीद है कि सुरीन एक दिन रेस्टोरेंट का चेन खोल लेगा और मुझे चुनाव लड़ने के लिए मोटा चंदा देगा।

अन्ना एक्सप्रेस जिंदाबाद।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन