Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार चैनल की महिला रिपोर्टर बोतल में भरकर ले गई गौमूत्र… देखें वीडियो, आगे क्या हुआ!

Naved Shikoh : भारत समाचार की महिला रिपोर्टर अपने आउटडोर शो ‘कटिंग चाय’ के लिए रोड पर आईं तो हर किसी को तमन्ना थी की मुझे भी इस शो में अपने विचार रखने का अवसर मिले। पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा के हाथ में आईडी और सामने कैमरा सब को दिखाई दे रहा था।

किसी को नहीं पता था कि रिपोर्टर ने अपने पर्स मे गाय के मूत से भरी बोतल छिपा कर रखी है। गाय,गो मूत्र और गोबर के महत्व पर राजनीति चमकाने वाले छुटभैये नेताओं को प्रज्ञा ने ऐसा निशाना बनाया कि अब वो कभी गोबर और गोमूत्र के महत्व पर शायद कभी भी ज्ञान ना दें।

प्रज्ञा ने कोरोना से बचने के लिए गोमूत्र और गोबर के उपयोग पर राय मांगी। जिसने-जिसने कहा कि गोमूत्र सेहत के लिए लाभकारी है। ये हर मर्ज की दवा है। गोमूत्र से कोरोना वायरस मर जायेगा। हर किसी को गोमूत्र पीना चाहिए है।

इस तरह की बातें करने वालों के सामने भारत समाचार की रिपोर्टर ने अपने पर्स से निकाल कर गोमूत्र की बोतल रख दी। बोली- पी कर दिखाओ गोमूत्र।

झूठे मूत प्रेम पर से पर्दा उठाने वाला भारत समाचार का ये शो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। होली के अवसर पर सेलीब्रिटी के साथ हास्य-विनोद वाले शो करने वाले बड़े-बड़े ब्रॉड चैनल़ो के करोड़ों के खर्च वाले शो से ज्यादा पसंद किया जा रहा है भारत समाचार का बिना खर्चे वाला कटिंग चाय का ये एपिसोड।

देखें संबंधित वीडियो…. नीचे क्लिक करें-

Pragya Show Cutting Chay

लेखक नवेद शिकोह लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन