Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कुल 16 लोगों ने साक्षात्कार में भाग लिया लेकिन एंट्री प्रखर श्रीवास्तव की हुई!

संसद टीवी में खेल तमाशे जारी हैं। तमाम वरीयता और योग्यता को नजरअंदाज करके अपने चहेते को नियुक्ति का दौर क़ायम है। एक पद के लिए संसद टीवी से चार, इंडिया न्यूज से एक, इंडिया टीवी से एक , ‘आज तक’ के दो पूर्व सेवाकर्मी , ABP से एक समेत कुल 16 लोगों ने साक्षात्कार में भाग लिया था लेकिन एंट्री प्रखर श्रीवास्तव की हुई।

कैलाश विजयवर्गीय ने प्रखर को प्रखरतम तरीक़े से बधाई भी दे दी। इस तरह पिक्चर क्लीयर हो गई।

इससे पहले यह वैकेंसी Channel Manager पद के लिए निकाली गई थी लेकिन प्रखर श्रीवास्तव मेरिट में नहीं आए इसलिए Channel Manager की नियुक्ति प्रक्रिया को प्रसार भारती ने Hold पर डाल दिया और एक Revised अहर्ता के साथ Sr. Consulting Editor की Vacancy प्रखर श्रीवास्तव के लिए सृजित की गई , और सैलरी 2.0 लाख रखी गई।

इस कड़ी में उन तमाम नियुक्ति प्रक्रिया को भी नजरअंदाज किया गया जिसका साक्षात्कार एक साल पहले हो चुका है। दरअसल अब Prasar Bharti भी BCCI की तर्ज पर चलने लगा है।

इस प्रकरण पर प्रखर श्रीवास्तव अगर अपना पक्ष भड़ास को भेजते हैं तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। भ

ड़ास मेल- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन