Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार प्रणय उपाध्याय और अभिषेक वर्मा के बारे में सूचनाएं!

मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रणय उपाध्याय ने ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

मीडिया जगत में 20 से ज्यादा वर्षों से सक्रिय प्रणय इससे पहले ‘अमर उजाला डिजिटल’ में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे ‘जी मीडिया’, ‘एबीपी नेटवर्क’, ‘नेटवर्क18’, ‘न्यूज24’, ‘दैनिक जागरण’ और ‘नई दुनिया’ जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में भी विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं।


वहीं दूसरी ओर, हाइपरलोकल शॉर्ट न्यूज ऐप ‘वे2न्यूज’ (Way2News) ने वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल अभिषेक वर्मा को साउथ इंडिया ऑपरेशंस हेड नियुक्त किया है। वे बेंगलुरु से अपनी नई भूमिका का निर्वहन करेंगे।

अभिषेक वर्मा इससे पहले ‘वायकॉम18’ और ‘टाइम्स नेटवर्क’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में लीडरशिप भूमिका में काम कर चुके हैं। उन्हें मीडिया क्षेत्र में 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

इस नियुक्ति को लेकर ‘Way2News’ के नेशनल हेड (ऐड सेल्स) अभिषेक जग्गी ने कहा, ‘हमें अभिषेक वर्मा के हमारे साथ जुड़ने की बेहद खुशी है। उनके व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के चलते वे दक्षिण भारत में हमारे विस्तार का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन