Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रसार भारती में वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर पदों पर भर्ती, सैलरी- 80 हज़ार से सवा लाख महीना

प्रसार भारती ने विभिन्न जोन के लिए वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार तय वक्त से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

समय सीमा – वरिष्ठ संवाददाता के पदों पर आवेदन 29 जनवरी 2025 तक और स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 फरवरी 2025 तय है.

क्या करना है?

स्ट्रिंगर – पद स्ट्रिंगर पदों पर आवेदन ऑफलाइन करना होगा. फॉर्म डाउनलोड कर 15 जनवरी से पहले सहायक निदेशक (समाचार) प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर- 492007 (छत्तीसगढ़) के पते पर भेजना होगा. साथ में 1180 रुपये का आवेदन शुल्क बतौर डीडी जमा कराना होगा.

स्ट्रिंगर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लोकल कवरेज के लिए 1500 रुपये, सेकंड कवरेज का 1000 रुपया और आउट स्टेशन कवरेज का 1800 रुपये के अनुसार भुगतान किया जाएगा.

वरिष्ठ संवाददाता – इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पीजी डिग्री-डिप्लोमा होना आवश्यक है. फील्ड का पांच साल का अनुभव हो. उम्र 45 वर्ष निर्धारित की गई है. चयन के बाद कैंडिडेट को वाराणसी, पण्जी, कोलकाता, बैंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा स्थित प्रसार भारती के कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा.

वरिष्ठ संवाददाता के पदों पर चयनित कैंडिडेट को 80,000 से लेकर 1,25000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. उम्मीदवारों का चयन इस पद पर दो वर्ष के लिए होगा.

अन्य जानकारी, फॉर्म डाउनलोड करने और ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… नौकरी प्रसारभारती

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन