Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने आगरा की पत्रिका ‘प्रतियोगिता दर्पण’ को 26 लाख रुपये का प्रसाद खिलाया!

त्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार इन दिनों कई कारणों से आलोचनाओं का शिकार हो रही है. पहले अदाणी को हसदेव सौंपने के बाद मुकेश चंद्राकर हत्याकांड ने सरकार की खूब फजीहत कराई. कल ताजा घटनाक्रम सूरजपुर जिले में आजतक संवाददाता के परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से की गई हत्या ने भी विष्णु सरकार के स्टार कम करने का ही काम किया.

उधर दूसरी तरफ इस सरकार में नित नए घोटाले भी सामने आ रहे हैं. ताजा प्रकरण विज्ञापन रूपी रेवड़ी बांटने को लेकर सामने आया है. मतलब सरकार ने अनियमितताओं को गले लगाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रखी है. राज्य में लॉ एंड ऑर्डर का धुआँ निकल रहा है. वहीं, सरकारी विज्ञापन मंदिर में मिलने वाले किसी प्रसाद की तरह वितरित किया गया है, इस उम्मीद से कि प्रसाद जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा बँटना चाहिए..


कुणाल शुक्ला-

त्तर प्रदेश के आगरा की मासिक पत्रिका “प्रतियोगिता दर्पण को छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क में “संवाद” के माध्यम से सितंबर 2024 में 26 लाख सत्तर हज़ार रु का विज्ञापन दे दिया गया।

यह छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क द्वारा छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट और नंगई से भ्रष्टाचार का एकमात्र उत्कृष्ट उदाहरण नहीं है।

कमीशन के इस खेल में ऊपर से लेकर नीचे तक सब शामिल हैं। यह चर्चा बहुत आम है की जनसम्पर्क छत्तीसगढ़ में कमीशन और कट की डील कोई अग्रवाल करवाया करता है।


ये भी पढ़ें…

डेली नव प्रदेश अखबार को छत्तीसगढ़ सरकार से मिला 15 लाख का विज्ञापन!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन