Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गजब का वकील है ये, कुछ सेकंड्स में कुर्सी खिसका दी, देखें वीडियो

प्रयागराज में डॉयोसिस ऑफ लखनऊ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) से जुड़े एक स्कूल ‘बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग’ स्कूल पर कब्जे का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को कुर्सी सहित ऑफिस से बाहर फेंक दिया जाता है।

2 मिनट 43 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि प्रिंसिपल के रूम का ताला तोड़कर बिशप मॉरिस एडगर डान और उनके लोग अंदर पहुंचते हैं और प्रिंसिपल का मोबाइल छीनने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। प्रिंसिपल पारुल डोंट टच, डोंट टच कह रही हैं। नीचे देखें पूरा वीडियो..

इसके बाद दूसरी महिला टीचर भी मोबाइल छीनती है। थोड़ी देर में वहां मौजूद अन्य स्टाफ के लोगों ने प्रिंसिपल के सामने रखी बड़ी टेबल को हटा दिया। फिर कुर्सी पर बैठीं प्रिंसिपल को कुर्सी सहित धकेलने लगे। वहां उनकी मौजूद लोगों से छीना झपटी हुई।

फिर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें कुर्सी सहित बाहर फेंक दिया। थोड़ी देर बाद दूसरी प्रिंसिपल कुर्सी पर बैठ जाती हैं और वहां मौजूद अन्य स्टाफ ताली बजाकर स्वागत करता नजर आया।

मामले में कर्नलगंज थाने में प्रिंसिपल पारुल सोलोमन की तहरीर पर एनएल दान, बिशप मॉरिस एडगर दान, विनीता इसूबियस, संजीत लाल, विशाल नावेल सिंह, आरके सिंह, अरुण मोजेज, तरुण व्यास, अभिषेक व्यास और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। दूसरी तरफ़ आरोपी पक्ष की तरफ से भी कुछ वीडियो पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

डॉयोसिस ऑफ लखनऊ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) के बिशप और अन्य पदों को लेकर लंबे समय से खींचतान जारी है। कुछ माह पहले ही बिशप पीटर बलदेव को हटाकर मॉरिस एडगर दान ने चार्ज संभाला था।

हालांकि यह विवाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहुंचा है। इसके बाद भी डॉयोसिस ऑफ लखनऊ से जुड़े कॉन्वेंट स्कूलों, कॉलेजों में किसका कब्जा रहे, कौन संचालित करे, साइटी आदि का विवाद रोज गहराता जा रहा है।

2 जुलाई मंगलवार को भी कब्जे की कोशिश का वीडियो सामने आया था। काफी विवाद के बाद चर्चित स्कूल बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग मिशन रोड कटरा में कब्जा कर लिया गया।

बिशप मॉरिस एडगर दान अपने लोगों के साथ जबरन स्कूल में घुसे और चार्ज संभाल लिया। यहां की प्रिंसिपल पूर्व बिशन पीटर बलदेव की बेटी पारुल सोलोमन हैं। उनकी आवाज भी वीडियो भी सामने आया।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1809190387271012459

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन