Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चैनल की मेकअप आर्टिस्ट के चक्कर में एंकर अजितेश मिश्रा ने मीडियाकर्मी दोस्त से पत्नी की करा दी हत्या!

इटावा : अपनी पत्नी की हत्या के मामले में न्यूज़ एंकर पति समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. न्यूज़ चैनल में काम करने वाली एक महिला मीडियाकर्मी से संबंधों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिलाया गया. करीब 8 माह से दिव्या और अजितेश के बीच महिला मीडियाकर्मी से संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था. महिला मीडियाकर्मी भावना आर्या के चैनल से रिजाइन करने के बाद अजितेश ने भी 30 सितम्बर को एफ.एम. चैनल से रिजाइन कर दिया था.

अजितेश के साथ काम करने वाले एम.एफ. न्यूज़ चैनल के पत्रकार अखिल सिंह ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. अखिल सिंह दिव्या का मुंहबोला भाई बन कर रहता था. नोएडा में दिव्या से राखी भी बंधवा चुका है. दिव्या के मोबाइल ने हत्या का राज खोला.

शादी के चार साल बाद दिव्या को बच्चा न होना भी हत्या की वजह में से एक है. दिव्या मिश्रा हत्याकांड का घटना के चौथे दिन इटावा पुलिस ने खुलासा कर दिया. 14 तारीख की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच दिव्या मिश्रा की घर के अंदर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई थी.

हत्या के बाद प्रथम दृष्ट्या किसी नज़दीकी द्वारा घटना को अंजाम देने का अनुमान लगाया जा रहा था. इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस को जांच में दिव्या के पति न्यूज़ एंकर अजितेश मिश्रा द्वारा हत्या कराये जाने का पता चला. इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की हत्या कराने वाला एंकर अजितेश एफएम न्यूज नामक एक प्राइवेट चैनल में कार्य करता था. एफएम न्यूज, नोएडा में ही उसकी प्रेमिका मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी और दोनों शादी रचाना चाहते थे. इसीलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या करवा दी. इस काम के लिए एंकर ने नोएडा से अपने एक साथी अखिल उर्फ अखिलेश सिंह को हत्या करने के लिए भेजा था.

पुलिस ने हत्या के आरोप में न्यूज एंकर अजितेश मिश्रा, उसकी प्रेमिका मेकअप आर्टिस्ट भावना आर्या और हत्या करने वाले अखिल को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों लोग एफएम न्यूज चैनल में साथ काम करते थे.

इटावा के दिव्या मिश्रा हत्याकांड का खुलासा होने के बाद हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. टीवी एंकर अजितेश मिश्रा, सहयोगी महिला मीडियाकर्मी भावना आर्या और हत्यारे अखिल उर्फ अखिलेश को गिरफ्तार कर इटावा में मीडिया के सामने पेश किया गया.

इटावा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस हत्याकांड का खुलासा किया. बताया जाता है कि टीवी एंकर अजितेश मिश्रा और उसकी प्रेमिका भावना आर्या ने मिलकर पूरी साजिश रची. पुलिस को हत्या और साजिश के कई सबूत मिले हैं. 14 अक्टूबर को दिव्या की हत्या हुई थी.

इटावा के एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में सीओ क्राइम वैभव पांडे और सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र यादव, कोतवाल अनिल मणि त्रिपाठी की टीमो ने कड़ी मेहनत के बाद घटना का खुलासा किया. एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नगद इनाम का दिया.

इसे भी पढ़ें-

एक न्यूज एंकर के महापतन की कहानी इस आईपीएस की जुबानी सुनें (देखें वीडियो)


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन