Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम कुमार सिंह त्यागी

हरीश पाठक-

मुम्बई की हिंदी पत्रकारिता के वरिष्ठतम पत्रकार प्रीतम कुमार सिंह त्यागी का 24 दिसम्बर की रात 10.30 पर नेरूल के डीबाई पाटिल अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ माह से पैर में आयी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पुत्री प्रतिमा चौहान ने यह दुखद खबर दी।

93 वर्षीय प्रीतम कुमार सिंह त्यागी मुम्बई के हिंदी समाज के सबसे आदरणीय और सक्रिय हिंदी सेवी थे। वे लंबे अरसे तक साप्ताहिक ब्लिट्ज से जुड़े रहे।वे इकलौते ऐसे हिंदी के पत्रकार थे जो उम्र के इस मोड़ पर भी हिदी के लिए सक्रिय रहे। वे सुदूर पनवेल से हिंदी के आयोजनों में शामिल होते रहे।करीब दो माह पहले एक आयोजन से लौटते वक्त वे ट्रेन से फिसल गये थे। पैर की चोट के कारण ही वे अस्पताल में भर्ती थे।

25 दिसम्बर की दोपहर 12 के बाद पनवेल के अमरधाम मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पुत्री प्रतिमा व पुत्र किरण कुमार को छोड़ गए हैं। इस अनन्य हिंदी सेवक के अवसान पर व्यथित है मुम्बई का हिंदी समाज।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन