Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एंकर प्रिया के सुसाइड करने के बाद उनके चैनल की प्रतिक्रिया पढ़ें

प्रेस नोट
31 /7/2020

दिल्ली :खबर फास्ट टीवी चैनल में कार्यरत प्राइम टाइम एंकर प्रिया जुनेजा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। इस दुखद खबर ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है।

मूलतः पंजाबी परिवार में जन्मी प्रिया जुनेजा तीन बहनो में सबसे बड़ी थीं। कोरोना काल के दरमियान ही प्रिया जी खबर फास्ट के साथ जुडी थीं। बहुत कम वक्त में ही स्टूडियो से लेकर न्यूज़ रूम तक में अपनी बेहतर कार्यशैली की वजह से अपनी अलग पहचान बनायीं थीं।

प्रिया जी के साथ बिताये गए पलों की ढेर सारी यादें खबर फास्ट परिवार का हर सदस्य कभी नहीं भूलेगा। प्रिया जुनेजा जी खबर फास्ट की प्राइम टाइम एंकर थीं। इन दिनों अयोध्या पर स्पेशल शो कर रही थीं जिसका प्रसारण हर रोज दोपहर 2 बजे होता है।

अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार प्रिया जी ने असमय ही मौत को गले लगाया। उनके इस फैसले ने हम सबको तोड़ दिया है। परिजनों के ऊपर आयी इस असमय विपदा के वक्त खबर फास्ट परिवार का हर का सदस्य प्रिया जुनेजा जी के परिवार के साथ खड़ा है।

खबर फास्ट परिवार जिम्मेदार संस्थान होने के चलते प्रिया जुनेजा जी के पारिवारिक जिमेदारियों का बखूबी निर्वहन करेगा। हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खोया है। इस क्षति को भर पाना हम सबके लिए आसान नहीं है।

आज प्रिया जुनेजा जी हम सब के बीच नहीं है मगर उनकी ढेर सारी यादें हम सब के बीच ताउम्र रहेंगी। खबर फास्ट परिवार के लिए आज का दिन काला दिन है। ऐसे में खबर फास्ट परिवार ने फैसला लिया है प्रिया जुनेजा जी जिस वक्त अपना खास शो करती थी दोपहर 2 बजे उस खास शो को हम श्रद्धांजलि स्वरुप ब्लैक करेंगे।

खबर फास्ट परिवार में सभी आज बेहद दुखी हैं। भगवान प्रिया जुनेजा जी के आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुःख की घडी सहन करने की हिम्मत दे!

ॐ शांति

सीमा गिल
एक्जूक्टिव एडिटर

अमितेष श्रीवास्तव
स्टेट हेड

https://youtu.be/4j6xLrIntwo
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. naresh kumar sharma

    August 1, 2020 at 6:16 pm

    kitni manmohak speech hai. Priya ki aatma bahut dukhi hogi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन