Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रियेश जैन, विकास सिंह डागर, प्रदीप फुटेला, विशाल दुबे और धीरेंद्र रावत की नई पारी

प्रियेश जैन ने भास्कर हिंदी डॉट कॉम को अलविदा कह दिया है। ये अब नेशनल चैनल न्यूज़ नेशन के रीजनल mp cg नेशन में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर सेवा देंगे। प्रियेश ने 22 मार्च को नोएडा में ऑफिस जॉइन कर लिया है। चैनल जल्द ही लांच हो रहा है। इससे पहले प्रियेश बंसल न्यूज़ में बतौर बुलेटिन प्रोड्यूसर 6 साल काम कर चुके हैं। भास्कर हिन्दी डॉट कॉम में चीफ सब एडिटर थे। यह इन्हें वेब मीडिया ज़्यादा दिन रास नही आया तो वे वापस tv की ओर मुड़ गए।

एक साल के ब्रेक के बाद विकास सिंह डागर ने नई पारी की शुरुआत की है। विकास ‘न्यूज1इंडिया’ से जुड़े हैं जहां उन्हें सीनियर कोरस्पोंडेंट की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले विकास इंडिया न्यूज, अमर उजाला, सुदर्शन न्यूज़ व नेशनल वॉइस न्यूज़ चैनल में भी काम कर चुके हैं। नेशनल वॉइस से पहले वे सुदर्शन न्यूज़ चैनल के ग़ाज़ियाबाद में रिपोर्टर हुआ करते थे। विकास ने पत्रकारिता की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से की है। कुछ दिनों पहले ज़ी ग्रुप को अलविदा कहने वाले अनुराग चड्ढा न्यूज़ 1 इंडिया को लीड करेंगे।


उधमसिंह नगर से खबर है किपत्रकार प्रदीप फुटेला ने पंजाब केसरी से नई पारी की शुरुआत की है. इससे पहले वह उत्तर उजाला में अपनी सेवाएं दे रहे थे. प्रदीप फुटेला विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं. फुटेला ने अमर उजाला से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी. फुटेला कुमाऊँ केसरी साप्ताहिक समाचारपत्र की व्यवस्था भी देख रहे हैं.

न्यूज़ नेशन छोड़ इंडिया टीवी से जुड़ गए हैं विशाल दुबे. युवा पत्रकार विशाल दुबे ने अपनी नई पारी की शुरुआत देश के बड़े न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी के साथ की है. यहां उन्हें आउटपुट में डिप्टी प्रोड्यूसर बनाया गया है. फिलहाल उन्होंने न्यूज़ नेशन को अलविदा कह दिया है और मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. आधा दर्जन से ज्यादा न्यूज़ चैनलों में काम कर चुके विशाल की इंडिया टीवी के साथ ये दूसरी पारी होगी. इससे पहले भी वे इंडिया टीवी के साथ काम कर चुके हैं. माखनलाल से पत्रकारिता में ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले विशाल काफी लंबे समय से अभिनय से भी जुड़े रहे हैं. देश के कई वरिष्ठ रंगकर्मियों के साथ काम कर चुके हैं.

रीजनल चैनल समाचार प्लस से असिस्टेंस प्रोड्यूसर धीरेन्द्र रावत ने दिया इस्तीफा. करीब 2 साल तक समाचार प्लस में सेवा देने के बाद अब NMF यूट्यूब चैनल से जुड़ेंगे धीरेन्द्र. इससे पहले श्री न्यूज़ और दिल्ली के अखबार विराट भारत में भी कर चुके हैं काम.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन