Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस नेता की प्लांटेड खबर चलाने पर पब्लिक एप के रिपोर्टर ने प्रबंधन को भेजा माफीनामा

लीगढ़ के पत्रकार जगत में इन दिनों हलचल मची हुई है। कांग्रेस नेता जियाउर रहमान द्वारा जी न्यूज के पत्रकार प्रमोद कुमार पर ब्लैकमेल करने और फर्जी खबर प्लांट कराकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जी न्यूज प्रबंधन को शिकायत की थी। भड़ास पर खबर चलने के बाद प्रेस क्लब ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रमोद को बचाने के लिए उसके आकाओं ने पांच दिन बाद आनन फानन में सीओ से बाइट लेकर प्रबंधन को भेजी है।

वहीं, अब पब्लिक एप पर खबर चलाने वाले पत्रकार विनय माथुर के मेल से जियाउर रहमान के आरोप सही साबित हो रहे हैं। विनय माथुर ने पब्लिक एप प्रबंधन को ई मेल भेजकर कांग्रेस नेता के खिलाफ चली खबर को प्रायोजित बताते हुए प्रबंधन से हटाने की मांग की है और साथ ही माफी भी मांगी हैं।

इसके अलावा जियाउर रहमान पर आरोप लगाने वाले अधिवक्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से मिलकर शिकायत पर कार्यवाही न करने का शपथपत्र देकर अफवाहों पर विराम लगा दिया हैं। अधिवक्ता राजवीर ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर प्रोपगेंडा फैलाने वालों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

वहीं, कांग्रेस नेता जियाउर्रहमान ने कहा है कि, ‘राजनैतिक विरोधियों के साथ मिलकर छवि खराब करने के लिए फर्जी न्यूज प्लांट करना बहुत शर्मनाक है। जी न्यूज के पत्रकार पत्रकारिता छोड़ सिंडिकेट चला रहें हैं। उन्होंने कहा कि जी न्यूज को प्रमोद कुमार और पब्लिक एप को विनय माथुर पर एक्शन लेना ही होगा अन्यथा कानूनी प्रक्रिया अमल में लायेंगे। उन्होंने कहा कि पब्लिक एप जैसे प्लेटफार्म बिना जांच पढ़ताल किए खबर चलाने, वसूली और प्रतिष्ठित लोगों की छवि खराब करने का अड्डा बन गए हैं।’

ये भी पढ़ें.. कांग्रेस नेता जियाउर्रहमान ने ब्लैकमेल कर रहे Zee रिपोर्टर के खिलाफ प्रबंधन को लिखा शिकायती पत्र!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन