Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

विज्ञापनबाजी में हजारों करोड़ फूंकने वाली धामी सरकार के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, देखें वीडियो

टीवी चैनलों और अख़बारों में अपनी छवि चमकाने के लिए हजारों करोड़ रुपए विज्ञापनों पर खर्च करने वाली पुष्कर धामी सरकार के खिलाफ अब उत्तराखंड की जनता सड़कों पर उतर आई है। कुमाऊँ के छोटे से कस्बे चौखुटिया में हजारों लोग स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, टूटी सड़कों और अधूरी योजनाओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। 15 दिनों से जारी आंदोलन के बावजूद सरकार की चुप्पी ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है।


अजीत सिंह राठी-

चौखटिया में रामगंगा नदी के किनारे जल सत्याग्रह के बाद उमड़े जनसैलाब की बुलंद आवाज सुन लीजिए ‘सरकार’ इंक़लाब ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा अल्मोड़ा जिले का ये शहर। मुद्दा मात्र स्वास्थ्य समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं के अभाव का है।


आदेश रावल-

विज्ञापन पर 1000 करोड़ ₹ खर्च करने वाली उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जनता सड़कों पर है।कुमाऊँ की ये भीड़ किसी के बुलाने से इक्कठा नहीं हुई है।पहाड़ का ये छोटा सा क़स्बा है।अस्पतालों में डाक्टर नहीं,सड़कों के गड्ढे और ज़मीन से नदारद योजनाएं अब जनता को विरोध का झंडा उठाने के लिए मजबूर कर रही है।


ऋषभ सिंह रावत-

चौखुटिया में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, लोगों का कहना है कि 15 दिन के आंदोलन के बाद भी उत्तराखंड सरकार अब तक नहीं जागी, और “यह तो बस शुरुआत है, अब आंदोलन और तेज़ होगा।


लुसुन टोडारिया-

अगर तटस्थ होकर देखा जाए तो इस समय राज्य के लिए सबसे जरूरी वही आंदोलन है जो स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हो रहे हो।रोजगार और जमीन के सवाल अहम मुद्दे हो सकते है पर स्वास्थ्य सबसे जरूरी मुद्दा है।चौखुटिया की जनता को सलाम की उन्होंने इस राज्य के सबसे जरूरी मुद्दें को सड़को में उठाया।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन