Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

बिल्डर बाप के करोड़ों रुपयों पर कानून के रखवाले बिकते चले गए!

अनिल यादव-

मैं इसीलिए कहता हूं, साधो ये मुर्दों का देस. वेदांत अग्रवाल ने बार में शराब पी, और अपनी Porsche कार से दो लोगों को कुचलकर मार दिया.

पुलिस और डॉक्टरों ने मोटा माल लिया और मेडिकल में वेदांत अग्रवाल को दारू ना पीने की रिपोर्ट दी. छुट्टी के दिन जज ने मुकदमा सुना और तीन सौ शब्द का निबंध लिखने की सजा सुनाई और जमानत दे दी.

इसके बिल्डर बाप ने करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा दिए और कानून के रखवाले बिकते चले गए.

जैकी यादव-

यह विशाल अग्रवाल है, वही जिसके नाबालिग लड़के ने शराब के नशे में अपनी पोर्श कार से 2 लोगों की हत्या कर दी। अब इसे महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे गिरफ्तार तब किया गया जब सोशल मीडिया और ज़मीन पर लोगों ने विरोध किया वरना तो जज साहब ने इसके लड़के को एक निबंध लिखवाकर जमानत दे दी थी। शायद अब हमें न्याय के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाने हुआ करेंगे।

ममता त्रिपाठी-
इस घटना में “शराब बेचने वाला, एल्कोहल रिपोर्ट निगेटिव देने वाला, छुट्टी के दिन ज़मानत पर सुनवाई करने वाला और 300 शब्दों के निबंध लिखने जैसी कड़ी सजा देने वाला” सब दोषी हैं। इस कॉकटेल काकस को भेदना लगभग नामुमकिन है….समरथ को नहि दोष…

सम्बंधित रिपोर्ट…

कल को जज साहब किसी बलात्कारी को नारी सम्मान पर निबंध लिखवा कर रिहा कर देंगे

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन