Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी नेटवर्क के एमडी पद से हटाए गए पुनीत गोयनका, सीईओ की कुर्सी पर हुई ताजपोशी!

पुनीत गोयनका ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला 10 दिन पहले शेयरधारकों की एजीएम बैठक में लिया गया है.

पुनीत गोयनका अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्त कर दिए गए हैं. कंपनी ने 18 नवंबर 2024 को कारोबार समाप्त होने के बाद उनके इस्तीफे को मंजूरी दी और उसी दिन सीईओ के तौर पर उनकी नियुक्ति की गई है.

अमर उजाला की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट कहती है कि पुनीत गोयनका की नई भूमिका उनकी मौजूदा फुल टाइम नौकरी जैसी ही होगी. हालांकि, उनके वेतन का 40 प्रतिशत वेरिएबल हिस्सा उन्हें केवल कुछ विशेष लक्ष्यों को पूरा करने पर ही दिया जाएगा. इस वेतन की अधिकतम सीमा बोर्ड द्वारा तय की गई है.

जी एंटरटेनमेंट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मुकुंद गलगली को डिप्टी सीईओ का कार्यभार दिया गया है. यह बदलाव कंपनी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, गोयनका और उनके परिवार के पास 1992 में उनके पिता सुभाष चंद्रा द्वारा स्थापित कंपनी जी का सिर्फ 4 प्रतिशत हिस्सा है. बाकी शेयरधारकों के पास बचा हुआ 96 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस कंडीशन में यदि गोयनका को कई शेयरधारकों की मंजूरी नहीं मिली तो वे बोर्ड का हिस्सा भी नहीं रहेंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन