Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टूंडला की ड्रीम सिटी कॉलोनी विवाद, दैनिक जागरण के पत्रकार पर रास्ता बनाने के लिए 33KV लाइन चोरी करने का आरोप!

टूंडला (फिरोजाबाद): पत्रकार कितने रसूखदार और दबंग हो गए हैं इस खबर को पढ़ने के बाद आपको समझ आ जाएगा…

मामला फिरोजाबाद के टूंडला तहसील से जुड़ा हुआ है यहां लगभग 2 साल पहले जागरण के पत्रकार पर बिजली चोरी का आरोप लगा था बाकायदा बिजली विभाग ने दैनिक जागरण के पत्रकार पुनीत रावत के फ्लेक्स प्रिंटिंग मशीन कार्यालय पर छापा मार कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था तब इस शातिर पत्रकार ने अपने गले का फंदा दैनिक भास्कर में कार्य कर रहे अपने छोटे भाई अरुण रावत के गले में डालकर उसके खिलाफ मुकदमा लिख दिया था और भड़ास में जब यह खबर छपी तो पुनीत रावत ने यह बयान भी दिया था कि फ्लेक्स मशीन उसके भाई अरुण रावत की है.

लेकिन दैनिक जागरण के इस दबंग और शातिर पत्रकार का अब नया कारनामा नाम सामने आया है शातिर पत्रकार ने बिजली चोरी से आगे निकलकर अब विद्युत विभाग की 33000 की लाइन ही चोरी करा दी है।

दरअसल पुनीत रावत ड्रीम सिटी के नाम से कॉलोनी बना रहा है इस कॉलोनी के लिए ली गई जमीन के बीच से हजरतपुर फैक्ट्री को सप्लाई देने के लिए 33000 की एक विद्युत लाइन जा रही थी इस लाइन को पुनीत रावत और उसके साथियों द्वारा चोरी कर दिया गया है।

यही नहीं पुनीत रावत की दबंगई का आलम टूंडला में इस कदर हावी है कि फिरोजाबाद रोड पर एक ड्रीम सिटी के नाम से 56 बीघा की कॉलोनी बना रहा है इस जमीन के लिए कहीं से रास्ता नहीं है लेकिन पुनीत रावत की दबंगई देखिए इस पत्रकार ने पंचायत उद्योग और विकास खंड की जमीन जो की नेशनल हाईवे पर स्थित है इसी पर रास्ता बना दिया

इस जमीन को कब्जा करने की शिकायतें मुख्यमंत्री तक हुई है लेकिन तहसील प्रशासन की भूमिका संदिग्ध होने के चलते इस जमीन की सही पैमाइश नहीं की जा सकी है और ना ही इस पर कोई कार्रवाई हुई है।

खबर यह भी है कि पुनीत रावत ने तहसील प्रशासन को मोटी रकम और दैनिक जागरण का प्रभाव दिखाकर खरीद लिया है या फिर यूं कहें कि मुंह बंद कर दिया है दरअसल शिकायतों के बावजूद भी सरकारी जमीन की पूरी पैमाइश न करने की मंशा तो यही बताती है।


इस पूरे प्रकरण पर पत्रकार पुनीत रावत ने भड़ास को बताया कि जिस ड्रीम सिटी परियोजना की बात हो रही है वह उनकी नहीं बल्कि किसी और की है। इसके मालिक अशोक सारस्वत और अजय सारस्वत हैं। पुनीत की तस्वीर उनके साथ क्यों छपी है इसके जवाब में पुनीत ने बताया कि- हम प्लाट खरीदकर बेच रहे हैं। विशाल सारस्वत भी मालिक हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन