Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

हत्या के मामले में एंकर राहुल अवस्थी अदालत से बरी!

राजस्थान के पत्रकार और एंकर राहुल अवस्थी को हत्या के मामले में कोर्ट द्वारा बरी कर दिया गया है। गौरतलब है कि मामला दिसंबर 2018 का है जब राहुल अवस्थी पर यह आरोप लगा कि वो राधिका कौशिक की हत्या में संलिप्त हैं।

पुलिस द्वारा की गई जांच में ये बात उस वक्त ही स्पष्ट हो गई थी कि ये मामला हत्या का नहीं है, अतः उस समय ही इस मामले को आईपीसी की धारा 304 के तहत रजिस्टर किया गया था यानी हत्या के मामले से इसे गैर इरादतन हत्या के मामले में बदला गया था।

उपरोक्त मामले में गौतमबुद्ध नगर एडीजे कोर्ट के सामने पूरे मामले का परीक्षण किया गया तो पाया गया कि तमाम आरोप जो पुलिस द्वारा राहुल अवस्थी पर लगाए गए वो सभी आरोप मिथ्या एवं तर्कहीन है ऐसे में राहुल अवस्थी को कोर्ट द्वारा 11 मार्च 2026 को बाइज्जत बरी कर दिया गया।

गौरतलब है कि राहुल अवस्थी राजस्थान के जाने माने पत्रकार हैं जो ईटीवी, नेटवर्क 18, 1st इंडिया न्यूज, ज़ी न्यूज, समाचार प्लस जैसी संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

संबंधित खबर…

जी न्यूज के एंकर राहुल गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने हत्या को ‘गैर इरादन हत्या’ कर दिया!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. star reporter

    March 13, 2026 at 8:30 am

    इस केस में बड़ा आदमी जिस तरीके से सीधे हत्या पर करार दिया और पुलिस की जांच को सवाल के निशाने पर लिया बगैर किसी तथ्य के। इस केस को उलझाने के लिए ऊलजुल उल तर्क रखें क्या बड़ा समेत दूसरे जिन्होंने इसे सीधे तौर पर हत्या कहा था उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं होनी चाहिए किसी के जीवन को नर्क बनाने के लिए क्या उनके खिलाफ जुर्माना या उनको सजा जैसा दंड नहीं मिलना चाहिए भड़ास को लिखना चाहिए कि आगे से बढ़कर यहां हमने इसको गलत तरीके से पेश किया इसलिए हमें सजा मिलनी चाहिए और कानून के तौर पर उसे अपने आप को सरेंडर करना चाहिए। किसी का जीवन खराब कर देने के बाद उसको दूसरे के माथे से खबर चला देने के तरीके अखबारों की शान नहीं उसे बुजदिली हुआ करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन