Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जिस अखबार का सपा ने बहिष्कार किया उसमें राहुल गांधी ने आज फिर लेख लिखा है!

शकील अख्तर-

यह मजेदार है! जिस अखबार का उत्तर प्रदेश में वहां की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने वाली पार्टी सपा ने बहिष्कार कर रखा है उसमें आज फिर राहुल गांधी ने लेख लिखा।

और सपा के कार्यकर्ताओं और जनता से अखबार ना पढ़ने उसके साथ सहयोग न करने की अपील और किसी ने नहीं खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

तो कांग्रेस अखिलेश को चैलेंज कर रही है? राहुल का लेख छपवा कर! और यह पहला नहीं है इससे पहले भी इसी अखबार में लिख चुके हैं।

हो सकता है कांग्रेस को लगता हो कि हिंदी अखबारों में सबसे ज्यादा उसका समर्थन जागरण करता हो। ऐसा ही 2014 में भी लगा था जब कांग्रेस को लगा था कि अर्णब गोस्वामी कांग्रेस का सबसे ज्यादा समर्थक पत्रकार है। उससे राहुल का इंटरव्यू करवाया था और नतीजा उस वक्त की खराब की गई इमेज को अभी तक संभालना राहुल के लिए मुश्किल हो रहा है।

बधाई हो गोदी मीडिया को! जिस पर आरोप तो यह लगते हैं कि वह मोदी जी, भाजपा की गोद में बैठी है। मगर अब वह गर्व से कह सकती है कि हमारे गोदी में तो खुद कांग्रेस बैठी है!


राहुल गांधी का ये लेख आज 13 भाषा और 15 अख़बारों में छपा है। जिसमें वह जनता को बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में वोटों की चोरी हुई है! देश की जनता को चाहिये इस चोरी को समझे ये सिर्फ़ वोट की चोरी नहीं है बल्कि लोकतंत्र पर डकैती है आपके हक़ पर चोट है लूट है। समझिये और समझाइये इसे ये कांग्रेस भाजपा सपा बसपा सबके समर्थकों के लिये घातक है। -सुरेंद्र सिंह राजपूत


राहुल गांधी ने आज 13 भाषा और 15 अख़बारों में लेख लिखा है। ये अच्छी कोशिश है खासकर हिंदी में लेख लिखने की…क्योंकि हिंदी के अख़बार चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर पढ़े जाते हैं और अक्सर यही लोग बदलाव करते हैं। -सौरभ यादव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन