Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आरएसएस-बीजेपी मीडिया के माध्यम से सच को दबाना चाहती है, श्रीलंका में भी ऐसा ही किया गया था : राहुल गांधी

कृष्णन अय्यर-

राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर आजतक जो बोला है वो सच साबित हुआ है..राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से MPhil है..राहुल गांधी की आर्थिक सोच और समझ बहुत साफ है.. राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था में श्रीलंका जैसे हालात बनने की बात की है..और कारणों को भी बताया है.

  • भविष्य के आर्थिक हालात अकल्पनीय है
  • 2/3 साल में बहुत बुरे हालात पैदा होंगे
  • ऐसे आर्थिक हालात कभी नही देखे गए
  • रोजगार पैदा करने का स्ट्रक्चर टूट चुका है
  • क्योंकि MSME लगभग खत्म हो चुके है
  • MSME बिना रोजगार पैदा करना सम्भव नही
  • नफरती माहौल में रोजगार पैदा नही होते
  • समाज मे जो टेंशन है वो खतरनाक है

राहुल गांधी कहते है कि बीजेपी को लगता है कि जनता को डरा कर और अत्याचार कर विकास किया जा सकता है..पर विकास की पहली शर्त ही “सामाजिक समरसता” है..

आरएसएस-बीजेपी मीडिया के माध्यम से सच को दबाना चाहती है..पर ये ज्यादा दिनों तक नही चलेगा..श्रीलंका में भी मीडिया के माध्यम से सच को दबाया गया था..पर सच बहुत क्रूर तरीके से उभर कर सामने आया है..

सच को दबा कर कोई भी सत्ता ज्यादा दिनों तक नही चल सकती और नाही आर्थिक प्रगति हो सकती है..मीडिया का एम्पलीफायर फेल होने वाला है..

राहुल गांधी ने चीन पर बोलते हुए कहा : चीन भारत के ऊपर यूक्रेन जैसी नीतियां अपना रहा है..पर सरकार सच को स्वीकार नही कर रही है..

राहुल गांधी की आर्थिक सोच की गहराई को अगर समझना हो तो आप यूट्यूब पर राहुल गांधी का “लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स” में दिया भाषण सुन सकते है..32 देशों के छात्रों ने राहुल गांधी से सवाल किए थे..

राहुल गांधी ने महामारी आने के पहले जीडीपी/विकास के 10% माइनस में जाने की संभावना व्यक्त की थी..आज भी विकास माइनस में ही है..2022-2024 इकॉनमी में एक बड़ी टूट?!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन