Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

पुणे की करोड़पति एक्सीडेंटल औलाद पर राहुल गांधी का स्टैंड मजबूत है!

हाराष्ट्र के पुणे में अमीर बाप की बिगड़ी दारूबाज औलाद ने दो गरीब जान ले लीं. ताज्जुब यह नहीं की करोड़ों की कार पर सवाल एक बिगड़ैल रईसजादे ने एक्सीडेंट कर दिया, ताज्जुब तो इस बात का है कि, जज महोदय ने सजा क्या दी है. दारू छोड़ने, काउन्सलिंग करवाने और तीन सौ शब्दों का एक्सीडेंटल निबंध लिखने के एवज में जमानत.

अगर इस तरह के जज और ऐसी सजा हो तब तो लोग सड़कों को पर्सनल खुन्नस भुनाने के चक्कर में लाल-लाल कर देंगे. जजों का क्या है, हम लोगों से कहेंगे, “हैंड्स..अप.” तुमने खबर कैसे लिखी हमारे खिलाफ. कोर्ट की अवमानना और ढांय..ढिशुम तत्काल.. बशर्ते ये धूर्तता के गर्त में गिरते देश की निशानी है!

राहुल गांधी ने जरूर इसपर मजबूत बात कही है. 53 सेकंड का एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने उन तमाम ट्रक ड्राइवर्स, बस, टेम्पो, ऑटो व अन्य वाहनों के ड्राइवर्स के लिए आवाज उठाई है. राहुल ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर हो. अमीर के लिए सजा अलग और गरीब के लिए सजा अलग कैसे हो सकती है.

सुनिए राहुल गांधी को…

ये भी पढ़ें…

बिल्डर बाप के करोड़ों रुपयों पर कानून के रखवाले बिकते चले गए!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन