Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल यादव की CNBC-TV18 में एंट्री, अश्विनी महाजन ने लोकमत छोड़ा

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल राहुल यादव ने नई पारी की शुरुआत करते हुए CNBC-TV18 में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर जॉइन करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताया।


वहीं, पिछले पांच वर्षों से लोकमत के लोकप्रिय शो ‘महाराष्ट्राची बातमी’ का चेहरा रहे एंकर अश्विनी महाजन ने संस्थान से विदाई ले ली है। अपने भावुक संदेश में उन्होंने लिखा कि “नमस्कार, मी अश्विन महाजन आणि तुम्ही लोकमत पाहताय” इस वाक्य के साथ उन्होंने करीब पांच साल तक शो की शुरुआत की और इस दौरान महाराष्ट्र के दर्शकों से गहरा जुड़ाव बना।

अश्विनी महाजन ने कोरोना काल, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन, मराठा आरक्षण आंदोलन, लोकसभा और विधानसभा चुनाव सहित कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग की। उन्होंने बताया कि एंकरिंग, लाइव शो और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव उन्हें लोकमत में ही पहली बार मिला।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन