Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

लोक सेवा आयोग के दफ्तर में आग लगने के बाद अफसरों ने पत्रकारों को दिखाई गर्मी

राजधानी रायपुर के नगर निगम बिल्डिंग के पास स्थित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के दफ्तर में आग लग गई. आनन-फानन में कर्मचारियों-अधिकारियों को बाहर निकाला गया. आग लगने की घटना में कई दस्तावेजों के खाक होने की बात कही जा रही है. लेकिन आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं है.

लोक सेवा आयोग के दफ्तर में आग की सूचना पाकर मौके पर कई पत्रकार कवरेज के लिए पहुंच गए. इस दौरान पत्रकारों से कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा धक्का-मुक्की व गाली गलौज की बात सामने आई है. इसे लेकर पत्रकारों में रोष है. पत्रकारों का कहना है कि लोक सेवा में कार्यरत पढ़े-लिखे कर्मचारी और अधिकारी यदि गुंडों बदमाशों वाली शैली अपनाते हैं तो जनता से किस तरह मुखातिब होते होंगे?

पत्रकारों को मिला कार्रवाई का आश्वासन
पत्रकारों ने अपने साथ हुई बदसलूकी का विरोध किया तो लोक सेवा आयोग के आयुक्त टीपी शर्मा ने सामने आकर पत्रकारों से माफी मांगी. इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन