Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में संगवारी पैनल की जीत, तीन पूर्व अध्यक्ष लड़े और हार गए!

रायपुर। बहुप्रतीक्षित रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में इस बार ‘संगवारी’ पैनल ने स्पष्ट बढ़त हासिल करते हुए अधिकांश प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। संगवारी पैनल के मोहन तिवारी अध्यक्ष और गौरव शर्मा महासचिव चुने गए। इसके अलावा दिनेश यदु कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती निवेदिता साहू संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुईं। इस तरह अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और एक संयुक्त सचिव का पद संगवारी पैनल के खाते में गया।

अन्य पदों पर दिलीप साहू (संकल्प पैनल) उपाध्यक्ष और भूपेश जांगड़े (परिवर्तन पैनल) संयुक्त सचिव चुने गए।

गौरतलब है कि रायपुर प्रेस क्लब में लंबे समय से चल रही गुटबाजी और खींचतान के चलते इस बार चुनाव प्रक्रिया में प्रशासन की अहम भूमिका रही। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और दोपहर के समय मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं।

अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रफुल्ल ठाकुर (संकल्प पैनल) को 137 मतों से हराया। मोहन तिवारी को 268 वोट, जबकि प्रफुल्ल ठाकुर को 131 वोट मिले।

महासचिव पद पर गौरव शर्मा ने संदीप शुक्ला को 41 मतों से शिकस्त दी। गौरव शर्मा को 192 वोट मिले, वहीं संदीप शुक्ला को 151 वोट प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद करीबी रहा। विजयी रहे दिलीप साहू को 121 वोट मिले, जबकि भोलाराम सिन्हा को 118 और राजेश सोनकर को 117 वोट प्राप्त हुए।

तीन पूर्व अध्यक्ष मैदान में, तीनों को हार

इस बार अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड रहा। इनमें प्रेस क्लब के तीन पूर्व अध्यक्ष—अनिल पुसदकर, प्रफुल्ल ठाकुर और के.के. शर्मा—भी शामिल थे, लेकिन तीनों को ही चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा।

कुल मिलाकर रायपुर प्रेस क्लब के इस चुनाव में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी और नतीजों ने संगठन की राजनीति में नए समीकरण स्थापित कर दिए हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन