Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

Network18 बोर्ड में राज जैन की बतौर इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्ति!

मीडिया समूह Network18 Media & Investments Limited ने अपने बोर्ड में अनुभवी कॉर्पोरेट लीडर Raj Jain को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 25 मार्च 2026 से प्रभावी होगी और वह अगले पांच वर्षों यानी 24 मार्च 2031 तक इस पद पर रहेंगे।

राज जैन इससे पहले Bennett, Coleman & Co. Ltd (टाइम्स ग्रुप) के सीईओ रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने Walmart India के सीईओ और Whirlpool India के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ के तौर पर भी काम किया है। इस तरह उनके पास मीडिया और कंज्यूमर बिजनेस दोनों क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है।

कंपनी के चेयरमैन Adil Zainulbhai ने कहा कि राज जैन का अनुभव Network18 के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विभिन्न सेक्टर्स में काम करते हुए कंपनियों को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया है, जिससे कंपनी की ग्रोथ रणनीति को मजबूती मिलेगी।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब Network18 अपने टीवी, डिजिटल और क्षेत्रीय प्लेटफॉर्म्स को और मजबूत करने पर फोकस कर रहा है। कंपनी नई तकनीकों और फॉर्मेट्स के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

वहीं, राज जैन ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और मल्टी-प्लेटफॉर्म खपत के इस दौर में Network18 के पास आगे बढ़ने के बड़े अवसर हैं। उन्होंने बोर्ड और टीम के साथ मिलकर कंपनी की वृद्धि में योगदान देने की बात कही।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन