Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर से मारपीट, तीन सफाईकर्मियों पर FIR, देखें वीडियो

माउंट आबू (सिरोही): राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर हरिपाल सिंह (42) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में नगर पालिका माउंट आबू के तीन सफाईकर्मियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी के दौरान खबर संकलन के समय उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

आरोप है मारपीट करने वालों ने पत्रकार का आईफोन-16 छीनकर तोड़ दिया। गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली और जेब में पड़े 2500 रुपये भी लूट लिए।

क्या है पूरा मामला?

एफआईआर के अनुसार, पत्रकार हरिपाल सिंह 1 जुलाई 2025 को नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान सफाईकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की।

घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सफाईकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कई धाराओं में मुकदमा

एफआईआर में दर्ज धाराओं में मारपीट, जान से मारने की धमकी और पत्रकारिता कार्य में बाधा डालने से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 504, 506 आदि के तहत श्याम जनवा, प्रवीण राजपुरोहित और विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्रकार संगठनों की प्रतिक्रिया

घटना के बाद स्थानीय पत्रकार संगठनों ने विरोध जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

एफआईआर की प्रति और मारपीट का वीडियो देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन