Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भड़ास की ख़बर पर मुहर; रजत सेन अब सौरभ द्विवेदी के साथ इंडियन एक्सप्रेस में आएंगे नजर!

लल्लनटॉप छोड़ने के बाद रजत सेन ने आखिरकार इंडियन एक्सप्रेस ज्वाइन कर ही लिया। कल ही भड़ास ने इस सिलसिले में ख़बर पब्लिश की थी, जिसमें रजत सेन की अगली पारी पर चर्चा की गई थी। उधर, देर रात रजत सेन ने सोशल मीडिया पर खुद के इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ने की घोषणा भी कर दी।

बता दें कि रजत न सिर्फ लल्लनटॉप के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, बल्कि सौरभ द्विवेदी के भी बेहद खास माने जाते थे। लल्लनटॉप में काम करने के दौरान उनके द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को भी खूब सराहा गया था।

लल्लनटॉप में बतौर डिप्टी एडिटर अपने लगभग दस वर्ष के कार्यकाल को समाप्त करते हुए रजत फाइनली सौरभ द्विवेदी के साथ इंडियन एक्सप्रेस हिंदी की टीम में शामिल हो चुके हैं।

सूत्रों की माने तो अभी कुछ और लोग लल्लनटॉप छोड़कर इंडियन एक्सप्रेस में सौरभ द्विवेदी की नई टीम ज्वाइन कर सकते हैं। बातचीत का दौर जारी है, कुछ ही दिनों में उनके नाम सामने आ सकते हैं।

संबंधित खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन