Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

लल्लनटॉप से विदाई के बाद रजत सेन की, सौरभ द्विवेदी के साथ इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ने की चर्चा!

नई दिल्ली। डिजिटल मीडिया जगत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार The Lallantop की कोर टीम अब The Indian Express के प्रस्तावित हिंदी प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में सीनियर प्रोड्यूसर रजत सेन ने भी ‘लल्लनटॉप’ को अलविदा कह दिया है।

बता दें कि 25 फरवरी को रजत सेन ने लगभग दस वर्षों के अपने कार्यकाल के बाद संस्थान से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। वे उन शुरुआती सदस्यों में रहे हैं जिन्होंने लल्लनटॉप की प्रोडक्शन और संस्थागत संरचना को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। अंदरखाने यह माना जाता है कि मंच पर भले चेहरा अलग दिखता हो, लेकिन बैकएंड में कंटेंट और प्रोडक्शन की रीढ़ रजत सेन जैसे लोगों ने ही मजबूत की।

इससे पहले लल्लनटॉप के संस्थापक सौरभ द्विवेदी भी संस्थान छोड़कर सिनेमा और लंबे फॉर्मेट कंटेंट की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं और इंडियन एक्सप्रेस समूह के साथ नई पारी शुरू कर दी है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि अप्रैल के आसपास इंडियन एक्सप्रेस का हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च होने की तैयारी में है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, वैसे-वैसे लल्लनटॉप या सौरभ द्विवेदी के पुराने सहयोगियों के भी नई टीम से जुड़ने की संभावना है। इसमें कुछ नाम लल्लनटॉप व अन्य संस्थानों से और कुछ बाहर से भी जुड़ सकते हैं।

हालांकि, इन संभावित नियुक्तियों और टीम संरचना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया हलकों में चर्चा है कि हिंदी डिजिटल स्पेस में एक नई और मजबूत इकाई आकार लेने जा रही है, जिसका असर मौजूदा प्लेटफॉर्म्स पर भी पड़ सकता है।

इस्तीफे की खबर..

सौरभ द्विवेदी के बाद लल्लनटॉप से रजत सेन की निकासी!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन