Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

द सूत्र से जुड़े राजेश लाहोटी, प्रियांशु झा की न्यूज़11 भारत से नई शुरूआत

प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कई वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजेश लाहोटी ने एमपी-सीजी के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘द सूत्र’ से जुड़कर छत्तीसगढ़ की कमान संभाली है।

इससे पहले वे ‘पत्रिका छत्तीसगढ़’ में स्टेट एडिटर के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुके हैं।


दूसरी सूचना युवा पत्रकार प्रियांशु झा को लेकर सामने आई है। प्रियांशु ने हाल ही में बिहार–झारखंड से संचालित न्यूज़ चैनल “News 11 Bharat” बतौर रिपोर्टर जॉइन किया है।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में प्रियांशु ने बताया कि स्थानीय समस्याओं, चुनावी रिपोर्टिंग, नगर निकाय, शिक्षा, सामाजिक सरोकार और सिस्टम से जुड़े सवालों को जनता की आवाज़ बनकर उठाना ही उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद ईमानदार रिपोर्टिंग और फील्ड वर्क के ज़रिए पहचान बनाना उनकी अब तक की यात्रा का अहम हिस्सा रहा है।

उनका मानना है कि आज के दौर में युवा पत्रकारों की मेहनत और उनके संघर्ष की कहानियाँ सामने आनी चाहिए, ताकि मीडिया में आने वाले नए युवाओं को भी प्रेरणा मिल सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन