Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस्तीफा दे दिया!

दैनिक भास्कर भागलपुर के स्थानीय संपादक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खास बात ये है कि राजेश रंजन ने सोशल साइट पर पोस्ट लिखकर इस्तीफा दिया है.

बताया जा रहा है कि राजेश रंजन के खिलाफ जांच चल रही थी.. इसके अलावा अन्य भी कई गंभीर आरोप थे.

शिकायत से संबंधित साक्ष्यों को एमडी ऑफिस को भेजा गया था, जिसके बाद राजेश रंजन की पेशी उच्च अधिकारियों के समक्ष हुई थी.

इस सबके बाद राजेश रंजन ने सोशल साइट पर इस्तीफा से जुड़ी हुई बात लिखी है. देखें…


आरोपों के संबंध में राजेश रंजन का पक्ष–

इस पूरे प्रकरण पर राजेश रंजन ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि- “वह पिछले दस वर्षों से दैनिक भास्कर के भागलपुर में रेजीडेंट एडिटर के पद पर जुड़े हुए हैं। स्टेट एडिटर कुलदीप व्यास का व्यवहार मेरे या अन्य कर्मचारियों के प्रति बेहद खराब था। दस दिन पहले एचआर की मीटिंग थी, जिसमें यह बात उठाई तो गई लेकिन मसले पर न कोई चर्चा हुई और न ही कोई हल ही निकला। इसके बाद मैंने पब्लिकली इस्तीफा दे दिया।”

आरोपों के संबंध में राजेश रंजन ने कहा, “यदि कोई आरोप है तो उसे साबित करें। प्रूफ दिखाएं। ये सब कहानियां हैं जो गैरजरूरी तौर पर बनाई जा रही हैं।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन