Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बड़ी हो गई राजेश्वर सिंह की कुर्सी!

यशवंत सिंह-

बड़ी ख़बरों के बीच छोटी छोटी ख़बरें छूट जाया करती हैं इसलिए बहुत से लोग उससे अनजान रहते हैं। लखनऊ के गर्म सियासी माहौल में एक ऐसी तस्वीर आई जिसे देखकर कुछ लोग बड़े मायने निकालने लगे।

ईडी के चर्चित अफसर से विधायक बने राजेश्वर सिंह की कुर्सी आज थोड़ी अपग्रेड हो गई। वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन अधिष्ठाता के रूप में दिखाई दिए। पहली बार के विधायक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी!

ये यूँ ही नहीं है। कुर्सियाँ कहती हैं- वक्त आने दे बता देंगे तुझे ए आसमाँ, हम अभी से क्या बतायें क्या हमारे दिल में है!

बड़ों की लड़ाई में ये शांत चुप विनम्र आदमी सबसे बड़ी कुर्सी का सबसे बड़ा दावेदार है। ये दावेदारी वाजिब भी है। सारे सियासी गुरुओं का इनके पास डेटा है, ईडी के जमाने से। सारे कॉर्पोरेट से कनेक्ट हैं और उनका सीएसआर वाला धन इनके सरोजिनी नगर वाले विधानसभा क्षेत्र में भरपूर गिरता है।

दिल्ली वाले पोलिटिकल बॉसेज की गुडबुक में हैं, पढ़े लिखे और शानदार वक्ता हैं। इवेंट के जादूगर हैं। मुंबई वाले सितारों को लखनऊ में बुलवाते गवाते नचवाते रहते हैं।

अद्भुत है राजेश्वर जी की लीला!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन