Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

नौ दिन हो गए, उत्तरकाशी का ये पत्रकार लापता है, नदी में मिली कार, पत्नी को संदेह

उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी के निवासी फ्रीलांस पत्रकार राजीव प्रताप बीते 9 दिनों से लापता हैं। वो 18 सितंबर की रात रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे। परिवार ने बताया कि राजीव घर से अपने दोस्त की कार लेकर निकले थे। इसके बाद उनसे अबतक संपर्क नहीं हुआ। वहीं राजीव की कार नदी के किनारे पायी गई है।

बताया जा रहा है कि राजीव पिछले कई दिनों से उत्तरकाशी के अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे। इस कंडीशन में परिवार को किसी साजिश का भी संदेह है।

पत्नी ने क्या बताया

पत्रकार राजीव दिल्ली उत्तराखंड लाइव नाम का यूट्यूब प्लेटफॉर्म चलाते हैं। जिसमें उत्तरकाशी के लोकल मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया जाता है। ऐसे में उनके अचानक लापता होने से पूरा इलाका चर्चा कर रहा है। राजीव की पत्नी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने उत्तरकाशी जिला अस्पताल की बदहाली पर एक वीडियो रिपोर्ट जारी की थी। वीडियो इतना सटीक था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थीं। इसे लेकर राजीव परेशान थे।

भागीरथी नदी में बरामद हुई कार

18 सितंबर की रात करीब 11 बजे राजीव अपनी कार से गंगोरी क्षेत्र से वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य युवक भी था जो रास्ते में ही कहीं उतर गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें छानबीन में जुटी हैं। परिवार ने उत्तरकाशी थाने में राजीव के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बता दें कि राजीव ने ग्राफिक इरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादून से सिविल इंजीनियरिंग और आईआईएमसी दिल्ली के हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसी साल 16 जनवरी को उत्तरकाशी की रहने वाली मुस्कान के साथ शादी हुई थी।

देखें एफआईआर की प्रति…

इस मसले पर एक लोकल यूट्यूबर की रिपोर्ट देखिए…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन