Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

राजीव शुक्ला ने कानपुर प्रेस क्लब के पुराने दिनों को याद किया, पत्रकारों को दी नसीहत!

कानपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार और सांसद राजीव शुक्ला का जोरदार स्वागत किया

कानपुर l पत्रकार, सांसद एवं बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि अब पत्रकारिता की साख का संकट हैl पत्रकारों को ध्यान देना होगा और ऊंची उड़ान के लिए ऊंचा सोचना होगाl

वह कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे l उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भाषा का ज्ञान और उसमें पकड़ ज़रूरी हैl हिंदी के साथ अंग्रेजी भी ज़रूरी हैl खूब पढ़ें और सीखेंl चाटुकारिता पत्रकारिता नहीं हैl आंखों में आंखें डाल कर सवाल पूछिएl राजनीति करनी हो तो पत्रकारिता छोड़ देंl उन्होंने अपने कानपुर के पत्रकारिता के दिनों को याद करते हुए उन पत्रकारों के नाम गिनाए, जो निर्भय होकर निस्वार्थ पवित्र पत्रकारिता करते थे l उनसे नेता और अफसर घबराते थेl बताया कि इसी प्रेस क्लब में वह खूब आते और प्रेस वार्ताएँ कवर करते थे l वह प्रेस क्लब के आभारी हैं, जो हमें यहां बुलायाl

राजीव शुक्ला का स्वागत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया l प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई ने उनसे सीखने की बात कही और बताया कि हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर आयोजन की श्रखला आयोजित की जाएगीl उनका आभार भी जताया l इस मौके पर जेएमडी ग्रुप के चेयरमैन संजीव दीक्षित और यूपीसीए की यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन सहित कई पत्रकार मौजूद रहेl संचालन प्रेस क्लब महामंत्री शैलेश अवस्थी ने किया l इस मौके पर राजीव शुक्ला ने खेल पत्रकारों को सम्मानित भी कियाl

कानपुर प्रेस क्लब की पूरी टीम ने राजीव शुक्ला का अभिनंदन कियाl अध्यक्ष सरस वाजपेई और महामंत्री शैलेश अवस्थी ने उन्हें शॉल उढ़ाकर, अभिनन्दनपत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कियाl

इस मौके पर उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री मोहित दुबे, शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, अभिषेक मिश्र, दीपक सिंह, मयंक मिश्र, उत्सव शुक्ला, गगन पाठक, रोहित निगम, राहुल मिश्र, अंकित शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडे, कुशाग्र पांडे, ज्ञानेंद्र मिश्र, अमित सिंह, रवि शर्मा, अभिषेक वर्मा, कुशाग्र अवस्थी आदि मौजूद रहेl


गगन पाठक-

कानपुर प्रेस क्लब की ओर से नवीन मार्केट कार्यालय में पत्रकार, सांसद एवं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जी का अभिनंदन किया गया। जिसमे राजीव शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा विजन बड़ा रखे और निरन्तर आगे बढ़ते रहे। पत्रकार समाज का चौथा स्तम्भ होता है जिसपर सच्चाई को सामने लाने की जिम्मेदारी होती है।

कार्यक्रम के मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेयी जी, महामंत्री शैलेश अवस्थी जी, डॉ संजय कपूर जी समस्त कार्यकरिणी के साथी और पत्रकार गण मौजूद रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन