Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार रजनेश जौहरी का हार्ट अटैक से निधन

बदायूं | हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार रजनेश कुमार जौहरी का निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है। वह मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां गुरुवार शाम हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। वह अपने पीछे पत्नी रेनू जौहरी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। छोटे बेटे यश जौहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

रजनेश जौहरी मूलतः बदायूं जिले के उझैती थाना क्षेत्र के खदुआ गांव के निवासी थे। उनके निधन से न सिर्फ पत्रकारिता जगत बल्कि राजनीतिक, सामाजिक और आम जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई।

उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार में आशीष जौहरी, अमित जौहरी, संजीव कुमार, राजीव कुमार, संजय यादव, महेश गिरी, विभोर कुमार, वीरेन्द्र सिंह, राजेश यादव आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया।

रजनीश जौहरी के निधन को पत्रकारिता क्षेत्र की बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके सहयोगी उन्हें सरल स्वभाव और निर्भीक पत्रकारिता के लिए याद करते रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन