Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

फरवरी में Delhiite, नवंबर में Bihari : पूर्व बीजेपी सांसद और संघ बुद्धिजीवी राकेश सिन्हा पर दो जगह मतदान का आरोप, फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल

शीतल पी सिंह-

खुला खेल फर्रुखाबादी… बीजेपी कार्यकर्ता नागेंद्र कुमार ने 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान किया और फ़ेसबुक के अपने अकाउंट पर फ़ोटो डाली।

उसी नागेंद्र कुमार ने आज सीवान बिहार में बिहार विधानसभा के चुनाव में पुनः मतदान किया और फिर फोटो डाली!

ठीक ऐसा ही संतोष ओझा ने किया और फ़ेसबुक पर डाला। और यही बीजेपी के राज्य सभा सांसद रहे राकेश सिन्हा ने किया।

बंगाल में भी ये मतदान करेंगे और आसाम में भी! जै हो ज्ञानेश्वर महराज ईसीआई वालों की!

गुजरात, मुंबई और हरियाणा से बसों और रेल से हज़ारों बिहारी मज़दूरों को ढो ढोकर मतदान के लिए बिहार लाया गया है।

“राहुल गांधी झूठा है”


अनिल जैन-

यह भाजपा का पूर्व सांसद राकेश सिन्हा है। ज्ञानेश कुमार की तरह भी यह पार्टी के प्रति इतना ‘समर्पित’ है कि इसने 9 महीने पहले दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी वोट डाला था और आज बिहार में भी इसने वोट डाला है।

कई टीवी चैनलों पर इसे नैतिकता, ईमानदारी, भारतीय संस्कृति और संघ-संस्कारों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते और ज़लील होते हुए देखा जा सकता है। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर भी रहा है, जहां पढ़ाने कभी-कभार ही जाता था, लेकिन तनख्वाह नियमित रूप से लेता था।


हरेंद्र मोरल-

पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इन्हीं वोट चोरों का जिक्र किया था जो एक नहीं कई कई जगह वोट डालते हैं। आज ख़ुद भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने इस पर मोहर लगा दी। राकेश सिन्हा ने ट्रेलर दिखाया है की इस तरह मैं अकेला नहीं मेरे जैसे हज़ारों लाखों लोग भाजपा को फर्जी वोट डालते हैं।

बिहार में आज चल रही वोटिंग की ऐसी तमाम वीडियो सामने आ रही हैं जहां डेढ साल पहले लोकसभा चुनाव में वोट डालने वाले लोगों की वोट काट दी गई। लोग हाथों में वोटर आईडी और आधार कार्ड लेकर खड़े हैं, उन्हें वोट नहीं डालने दिया जा रहा। लेकिन इन कमलगच्छों की वोट बिहार से सैकड़ों मील दूर दिल्ली में रहने के बाद भी सही सलामत हैं वो भी तब जब ये दिल्ली में भी वोट डालते हैं। कहा जा सकता है कि पांच छह महीने पहले दिल्ली में वोट डालने के बाद अब उन्होंने वहां की वोट कटवा दी। लेकिन उस बीएलओ ने क्या किया जो वोट परीक्षण के लिए इनके उक्त पते पर गया और वो दिल्ली में रहने के कारण बिहार के मौजूदा पते पर नहीं मिले होंगे। लेकिन वोट फिर भी नहीं काटी गई। समझ लीजिए इसी तरह चल रहा है लोकतंत्र भाजपा के राज में। ये जिसे चाहेंगे वोट डालने देंगे, जिसे नहीं चाहेंगे उसे मारकर भगा देंगे।


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन