Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी नई वेबसाइट लांच करने जा रहे!

प्रिय बंधु ,

मैं एक नई वेबसाइट लॉंच कर रहा हूँ .

mediaswaraj.com

इसे जनोपयोगी बनाने में आपका सहयोग अपेक्षित है.

आप अपने आसपास की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल कूद गतिविधियों की संक्षिप्त रपट अथवा मौलिक कविता, लघु कथा, हास्य व्यंग्य, फ़ोटो, वीडियो और कार्टून भेज सकते हैं .

हम सब जानते हैं कि इन दिनों अधिकॉंश लोग स्मार्ट फ़ोन पर ही देखते, सुनते और पढ़ते हैं. इसलिए सामग्री बहुत संक्षिप्त और वाक्य छोटे होने चाहिए.

भाषा संतुलित विधि सम्मत एवं मर्यादित हो.

कृपया यूनिकोड फ़ॉण्ट में टाइप की हुई सामग्री ही भेजें .

विषय से संबंधित फ़ोटो के अलावा अपना प्रोफ़ाइल फ़ोटो भी भेजें.

फ़ोटो फ़ाइल चार एम बी से कम रहे.

सामग्री मौलिक होना चाहिए, जिस पर किसी का कॉपी राइट न हो.

सामग्री कुल मिलाकर जनहित में और सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को मज़बूत करने वाली हो.

वेबसाइट के लिए किसी व्यक्ति अथवा संस्था से आर्थिक सहयोग नहीं लिया है.

इसलिए हम फ़िलहाल पारिश्रमिक भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं, पर आगे जब सक्षम होंगे तो मानदेय देने पर अवश्य विचार करेंगे.

सादर
राम दत्त त्रिपाठी
वरिष्ठ पत्रकार
लखनऊ

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन