Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भाजपा नेता रमन सिंह पर भी ट्विटर का ठप्पा- मैनीपुलेटेड मीडिया!

सौमित्र रॉय-

लगता है नरेंद्र मोदी सरकार के पागलपन के आगे ट्विटर झुकने को राज़ी नहीं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमण सिंह भी manipulated मीडिया के दायरे में आ गए हैं।

इंस्टाग्राम, यूट्यूब, गूगल और व्हाट्सएप भी लड़ने पर उतारू हैं। अब यह मामला दो देशों, यानी भारत और अमेरिका के बीच का बनता जा रहा है।

खबर है कि बाइडेन प्रशासन मोदी सरकार की इस गुस्ताख़ी से नाराज़ है। माना जा रहा है कि भारत के नए IT कानून के तहत चीफ कंप्लायंस ऑफिसर, नोडल ऑफिसर और शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति अभिव्यक्ति के अधिकार पर बेज़ा दखलंदाज़ी है।

मोदी सरकार इस तरह सरकार विरोधी हर कंटेंट पर जवाब तलब कर सकती है, जो किसी को भी गवारा नहीं।

फेसबुक ने आज कहा है कि वह सरकारी नियमों का पालन करेगा, यानी उसने रीढ़ टेढ़ी कर ली है।

भारत में करीब 45 करोड़ सोशल मीडिया यूज़र्स हैं। बड़ा बाजार है। इंटरनेट की खपत और सरकार को अरबों की कमाई देने वाला धंधा।

लिहाज़ा, CII और FICCI जैसे संगठन सरकार पर दबाव बनाने में जुटे हैं।

सबको देखते हुए लगता है कि मसले का हल बस एक फ़ोन कॉल की दूरी पर है। यह फ़ोन कहां से और किसको आएगा? आज-कल में देखते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन