Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

SC में तारीख से एक दिन पहले ‘माफी’ मांगने पहुंचे रामदेव और बालकृष्ण, पिंड नहीं छूटा!

बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने अदालत में पेशी से एक दिन पहले ही एक हलफनामा देकर माफी मांगी है. रामदेव व उनकी पतंजली पर एलोपैथी के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन को लेकर सुनवाई चल रही है.

बता दें कि, पिछली तारीख पर रामदेव ने हाथ जोड़कर कोर्टरूम में माफी मांगी थी. आज फिर बाबा ने एडवांस वचन देकर माफी मांगी है.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि, ‘भविष्य में इस प्रकार के विज्ञापन जारी नहीं किए जाएंगे. कानून की महिमा और न्याय की गरिमा को कायम रखने का वचन देते हैं.’

बहरहाल, एससी इस मामले में कल बुधवार 10 अप्रैल 2024 को अगली सुनवाई करेगा. जिसमें हेयरिंग के दौरान रामदेव और बालकृष्ण दोनों को पेश होना है.

यहां समझें, पूरी लकड़ी क्या है?
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के उल्लंघन के लिए पतंजली के खिलाफ कार्रवाई की याचिका दायर कर रखी है. टीवी के योगगुरू व पतंजली फाउंडर रामदेव के खिलाफ कोविड-19 के एलोपैथिक उपचार के खिलाफ उनकी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर कई राज्यों में केस दर्ज हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त एक वीडियो में बाबा रामदेव यह कहते पाए गए थे कि ऑक्सीजन या बेड की कमी से ज्यादा लोग एलोपैथिक दवाओं के इस्तेमाल से मरे हैं. इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हेयरिंग चल रही है. रामदेव बीच में भी, ठीक डेट के बाद एक प्रेस-काफ्रेंस कर माननीय अदालत का गुस्सा लगातार जज्ब कर रहे हैं. अब कल सुनवाई है और सुनवाई से पहले बाबा आज ही माफी मांगने पहुंच गए. आदालत ने कल दोनों को तारीख पर तलब किया है.

नीचे रामदेव की पिछली कोर्ट हेयरिंग से संबंधित खबरें

BREAKING NEWS : नए भारत का नया माफीवीर- बाबा रामदेव!

‘रामदेव आपने झूठ क्यों बोला’? रिपोर्टर पर झपट पड़ा बाबा का गार्ड, देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन