Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

Video : पचास लाख रुपये खर्चे थे विरोधियों ने मुझे बदनाम करने के लिए – सांसद रमेश अवस्थी

दिल्ली के सरकारी आवास पर आज गंगामेला की सुबह कानपुर के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद रमेश अवस्थी से भड़ास एडिटर यशवंत सिंह की भेंट हुई। सांसद जी ने अपने प्रत्याशी घोषित होने से लेकर अब तक की तमाम ऐसी बातें भड़ास को बताईं जो अब तक बाहर नहीं आई हैं। इन्हीं चर्चाओं में एक चर्चा यह भी हुई की उन्हें और उनके चुनाव को बदनाम करने के लिए गठबंधन प्रत्याशी ने 50 लाख रुपया खर्च किया था। यह रकम देकर बाकायदा एक एजेंसी हायर की गई थी। देखें वीडियो…


यशवंत सिंह-

आज सुबह सवेरे पत्रकार से सांसद बने रमेश अवस्थी जी से मुलाक़ात हुई, उनके साउथ एवेन्यू वाले सरकारी आवास पर। जीवन भर पत्रकार रहे रमेश जी को जब बीजेपी से टिकट मिला था तो उन्हें सबसे बड़ा झटका मीडिया से ही मिला।

वो बताते हैं कि पचास लाख रुपये में एक एजेंसी हायर की गई थी बदनाम करने के लिए जिसके ट्रैप में मीडिया भी फँस गया। उन्होंने बहुत सारे खुलासे किए। लंबी बातचीत हुई। कुछ ऑन कैमरा। कुछ ऑफ दी रिकॉर्ड!

विस्तार से पूरा इंटरव्यू जल्द भड़ास पर आयेगा।

https://www.facebook.com/share/v/1B7yTCF3TK/?mibextid=wwXIfr

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन