Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी ग्रुप में रमेश चंद्रा की तीसरी बार एंट्री, जी यूपी यूके चैनल के एडिटर बनाए गए

वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्रा ने एक बार फिर जी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी के साथ वापसी की है. रमेश चंद्रा को इस बार जी उत्तरप्रदेश उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है. जी मैनेजमेंट ने उन्हें जी उत्तरप्रदेश उत्तराखंड का एडिटर बनाया है.

रमेश चंद्रा एडिटोरियल के साथ साथ चैनल का रेवेन्यू भी देखेंगे. जी ग्रुप में रमेश चंद्रा की तीसरी इनिंग होगी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में ज़ी न्यूज से ही की थी.

जी ग्रुप में उन्होंने साल 2009 से लेकर 2021 तक लंबी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने जी मीडिया के पांच रीजनल चैनलों का लॉन्च कराया. अपनी टीम के साथ मिलकर इन सभी चैनलों को नंबर वन बनाते हुए उन्होंने रीजनल मार्केट में सालों से स्थापित ईटीवी (अब न्यूज 18) के वर्चस्व को ध्वस्त कर दिया.

इसके बाद उन्हें जी ग्रुप के देश का पहला एंकरलेस, मल्टीलैंग्वेज चैनल जी हिन्दुस्तान को लॉन्च करने की जिम्मेदारी दी गई. टीवी की दुनिया में इस अभिवन प्रयोग को उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया. इस चैनल को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलगू में भी देखा जा सकता था.

ज़ी न्यूज के अलावा उन्होंने आजतक और एनडीटीवी में भी लंबे समय तक काम किया है. रमेश चंद्रा ने बनारस हिंदू यूनिर्सिटी से ग्रेजुएशन और एमबीए किया है. इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली से रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म की डिग्री ली.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन