देश में कई न्यूज पोर्टल कार्य कर रहे हैं लेकिन कला-संस्कृति की गतिविधियों पर आधारित किसी न्यूज पोर्टल का प्रायः अभाव ही है। इस कमी को दूर किया है रंगराग ने। इसके माध्यम से कला संस्कृति की गतिविधियों की जानकारी अब एक मंच से प्राप्त की जा सकेगी। न सिर्फ जानकारी बल्कि उनका विस्तृत समाचार और समीक्षा, आज के कार्यक्रमों की सूचनाएं और भविष्य के कार्यक्रमों का पूर्वावलोकन।
साथ ही इसमें साक्षात्कार, कला-संस्कृति पर पुस्तकों की जानकारी, कलाकारों के फोन नम्बर और उनके विवरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका फोकस अभी लखनऊ की साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर ही है लेकिन धीरे-धीरे इसे राष्ट्रीय स्वरूप दिया जाएगा। www.rangraag.in पर इस वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है तथा सम्पर्क के लिए rangraagemail@gmail.com पर ईमेल किया जा सकता है।