Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रंजीत कुमार की न्यूज नेशन में हुई दमदार वापसी, बने एक्जीक्यूटिव एडिटर

रंजीत कुमार

न्यूज नेशन चैनल की लांचिंग के बाद रंजीत कुमार को इसके यूपी चैनल को हेड बनाया गया था. बाद में किन्हीं विवादों के बाद वे इस्तीफा देकर नेशनल वायस चैनल चले गए थे, सीईओ बनकर. इन दिनों भास्कर के डिजिटल रेडियो को हेड कर रहे थे. आज उन्होंने न्यूज नेशन में वापसी कर ली है, ज्यादा ताकतवर होकर.

उनका पद एक्जीक्यूटिव एडिटर का है. माना जा रहा है कि न्यूज नेशन का प्रबंधन चैनल की लगातार गिरती टीआरपी से परेशान है. रंजीत कुमार आजतक में भी रह चुके हैं. चैनल प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताकर एक बार फिर से बड़े उलटफेर की भूमिका तय कर दी है. कई लोग जा सकते हैं और कई लोग आ सकते हैं.

कह सकते हैं, रंजीत कुमार पूरे दम-खम के साथ लौटे हैं न्यूज नेशन…

बीएजी फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले रंजीत कुमार तेज तर्रार पत्रकार माने जाते हैं। कम ही समय में वे बहुत तेजी से बड़े पदों पर पहुंचे। स्टार न्यूज से वो 2007 में आजतक पहुंचे थे। 2011 में उन्होंने महुआ न्यूज और फिर 2012 में न्यूज नेशन चैनल बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ज्वाइन किया था। बाद में रंजीत कुमार को यूपी चैनल की जिम्मेदारी दी गई थी।

रंजीत कुमार न्यूज नेशन के यूपी चैनल न्यूज स्टेट के सीईओ बने और चैनल को नंबर वन बनाया। यहां तक कि चैनल ने यूपी की 75 फीसदी मार्केट पर कब्जा कर लिया।

रंजीत कुमार के दौर में न्यूज स्टेट चैनल खूब फायदे में रहा। जून 2017 में रंजीत दफ्तर में राजनीति के शिकार हुए और इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रंजीत ने नेशनल वॉयस चैनल के सीईओ के तौर पर कामकाज संभालाा। चैनल को लखनऊ से रीलांच करवाया। पिछले कुछ महीनों से रंजीत कुमार भास्कर ग्रुप के डिजिटल रेडियो के हेड के तौर पर काम कर रहे थे। इसी बीच उनकी न्यूज नेशन में वापसी हो गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SANJEEV KUMAR SINGH CHAUHAN

    May 9, 2020 at 10:56 pm

    मर्जी का मालिक और काम का धुनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन